हड्डियों के दर्द के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 15:11

सर्दियों में हड्डी और जोड़ों का दर्द अब नहीं करेगा परेशान, डाइट में शामिल करें ये जरूरी पोषक तत्व

सर्दियां आते ही हड्डियों में दर्द और जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करने लगती है. ठंड में अर्थराइटिस के मरीजों की हड्डियां जकड़ जाती हैं, जिससे उठने बैठने में बहुत परेशानी होती है. ऐसे में आपको अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको डाइट में ऐसे जरूरी पोषक तत्व शामिल करने चाहिए, जो हड्डियों के स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाते हों. कुछ लोगों को लगता है कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ कैल्शियम की जरूरत होती है, लेकिन ऐसा नहीं है आपको कैल्शियम के साथ-साथ कई दूसरे पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है. जानते हैं आपको डाइट में ऐसी कौन सी चीजें शामिल करनी चाहिए.

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी पोषक तत्व

1- कैल्शियम- हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है. अगर शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं है तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. आपको खाने में कैल्शियम से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए. आपको अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, दूध से बनी चीजें जैसे पनीर, दही शामिल करने चाहिए. ये ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने का तरीका है. कैल्शियम के लिए आप खाने में बादाम, चावल या सोया से बनी चीजें भी खा सकते हैं. इसके अलावा ब्रोकली, साल्मन मछली, हरी पत्तेदार सब्जियां और फलियों में भी कैल्शियम पाया जाता है.

2- विटामिन डी- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी भी बहुत जरूरी है. कैल्शियम को अवशोषित करने के लिए शरीर में विटामिन डी भरपूर होना चाहिए. विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत सूर्य है लेकिन आप सप्लीमेंट्स, ग्रील्ड साल्मन फिश या खट्टी चीजों से भी प्राप्त कर सकते हैं.

3- प्रोटीन- हड्डियों में ताकत लाने के लिए प्रोटीन भी जरूरी है. प्रोटीन हड्डी के फ्रैक्चर के बाद आपके शरीर को सही करेने का काम करता है. डेयरी प्रोडक्ट में आपको प्रोटीन मिलता है. दूध, पनीर, दही प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं. इसके अलावा कद्दू के बीज, मूंगफली, टोफू, अमरूद और झींगा में भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है.

4- अन्य विटामिन और खनिज- हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मैग्नीशियम और पोटेशियम भी बहुत जरूरी है. इसके लिए आप डाइट में पालक, हलिबूट और सोयाबीन जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन ए भी बहुत जरूरी है. आप खाने में खट्टे फल, टमाटर, गाजर, हरी सब्जियां, मीट, अंडा, बादाम और काजू जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info